भारी बारिश से मुंबई बेहाल, सड़क, रेल, हवाई यातायात प्रभावित

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारी बारिश की वजह से शुक्रवार को मुंबई के कई हिस्सों में पानी भर गया। अधिकारियों ने कहा कि इससे रेल, सड़क यातायात और उड़ानें बाधित हुई हैं।

मूसलधार बारिश से दक्षिणी और मध्य मुंबई सहित पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में पानी भर गया। इसके कारण सुबह के व्यस्त समय में लोगों को काम पर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि यातायात की रफ्तार बहुत धीमी थी।

पूर्वी और पश्चिमी राजमार्गो, और उत्तर-दक्षिण की प्रमुख सड़कों पर यातायात की रफ्तार बहुत धीमी थी।

सायन-कुर्ला के पास रेल पटरी के पानी में डूब जाने के कारण मध्य रेल सेवा प्रभावित रही। पश्चिम और हार्बर रेल सेवाओं पर भी भारी बारिश का असर पड़ा है।

मुंबई को आने और यहां से जाने वाली सभी घरेलू और अतर्राष्ट्रीय उड़ानों में भारी बारिश, कम दृश्यता की वजह से 30 मिनट विलंब की देरी देखी गई।

भारतीय मौसम विभाग ने मुबंई और तटीय कोंकण भाग में अगले 48 घंटों में बहुत तेज बारिश का अनुमान जाहिर किया है।

एहतियात के तौर पर पुलिस, अग्निशमन, एडीआरएफ जैसी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493