देहरादून, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारी वर्षा के बाद गंगोत्री राजमार्ग पर मंगलवार सुबह हुए भूस्खलन के कारण 60 से अधिक लोग फंस गए हैं, जबकि एक प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी मलबे में दब गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन गांगोत्री राजमार्ग पर हुआ। सड़क के एक छोर पर 65 से अधिक लोग रुके हुए हैं, जबकि गंगनानी गर्मकुंड मंदिर के पुजारी मलबे में दब गए।
एक अन्य घटना में रूड़की के निकट कलियर इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पौड़ी में इसी तरह की घटना में 12 से अधिक लोग झुलस गए।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के अधिकांश भाग में सोमवार की शाम से भारी वर्षा हो रही है, जिससे कुछ कच्चे घर ढह गए हैं और गंगोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ।
मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया है।
dharmpath.com dharmpath