भावुक होकर नहीं समझदारी से करें वोट : अखिलेश यादव

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदाताओं से भावुक होकर वोट देने के बजाय समझदारी से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “आज चुनाव प्रक्रिया का पांचवा चरण है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि उन्हें इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए और भावुक होकर मतदान करने के स्थान पर समझदारी से निर्णय लेते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।”

चुनाव प्रक्रिया के सात चरणों के तहत पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों के 51 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

राज्य के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हाई-प्रोफाइल अमेठी, राय बरेली और लखनऊ शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493