भाषा क्रेडिट को लेकर टीवी चैनलों के लिए मंत्रालय की एडवायजरी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्राइवेट सेटेलाइट चैनलों को हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के टीवी कार्यक्रमों में कास्टिंग/क्रेडिट/टाइटल उन भाषाओं में भी दिखाने की सलाह दी है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एडवाइजरी में कहा कि हिंदी और क्षेत्रीय भाषा के कई टीवी चैनल कास्टिंग/क्रेडिट/टाइटल सिर्फ अंग्रेजी में दिखाते हैं।

मंत्रालय ने कहा, “इस परंपरा का पालन होने से हिंदी और क्षेत्रीय भाषा जानने वाले लोग टीवी धारावाहिकों/ कार्यक्रमों के बारे में महत्वपूर्ण सूचना से वंचित हो जाते हैं।”

मंत्रालय ने सभी निजी सेटेलाइट टीवी चैनलों को हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की कास्टिंग/क्रेडिट/टाइटल संबंधित भाषाओं में दिखाने की सलाह दी है जिससे उनकी पहुंच बढ़े और देश में टीवी दर्शकों को फायदा हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493