इटावा-भिंड के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे लाइन पर सवारी ट्रेनें दौड़ने का काफी समय से इंतजार था। इस लाइन को सवारी गाड़ियों के शुभारंभ के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज, केंद्रीय खाद्य एवं इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल राज्यमंत्री मनोज जिन्हा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह लगभग 11 बजे सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस मौके पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक समेत झांसी मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath