भिंड में 2 वाहनों की टक्कर से आग लगी, 3 जिंदा जले

भोपाल, 6 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में ट्रक और डंपर में आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए, जबकि एक अन्य झुलस गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 92 पर बरोही गांव के करीब ट्रक और डंपर के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों में लगी आग बुझाने के लिए फाययर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायात थम गया, जिससे जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों के जवानों ने वाहनों को हटाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493