भिक्षु प्रज्ञानंद के अधूरे कार्यो को पूरा करेगी उप्र सरकार : योगी

दिल्ली से शनिवार को लौटे मुख्यमंत्री योगी हवाईअड्डे से सीधे रिसालदार पार्क पहुंचे और बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद को श्रद्धाजंलि दी। योगी ने कहा, “धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रज्ञानंद ने अभूतपूर्व कार्य किया है। भिक्षु प्रज्ञानंद का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार होगा। भिक्षु प्रज्ञानंद और बौद्ध धर्म से जुड़े कार्यो को पूरा करने का उप्र सरकार हर संभव प्रयास करेगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिक्षु प्रज्ञानंद ने बौद्ध धर्म के मठों का निर्माण कराने और धर्म का प्रचार करने में अहम भूमिका निभाई। योगी ने भिक्षु प्रज्ञानंद को सरकार और अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बौद्ध विहार जाकर भिक्षु प्रज्ञानंद की देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का निधन अपूर्णीय क्षति है। उनके अधूरे कार्यो को पूरा किया जाएगा।

मायावती ने भी रिसालदार पार्क पहुंचकर बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद के पार्थिव शरीर का दर्शन किया और श्रद्धांजलि दी। बौद्ध भिक्षु भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद का अंतिम संस्कार श्रावस्ती में होगा।

डॉ. भीमराव अंबेडकर को दीक्षा देने वाले बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का दो दिन पहले केजीएमयू में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर लालकुंआ के रिसालदार पार्क के बुद्ध विहार में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493