भितरकनिका में 1665 मगरमच्छ

भुवनेश्वर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में मगरमच्छों की संख्या बढ़कर 1,665 हो गई है। यह जानकारी गुरुवार को जारी वार्षिक गणना आंकड़ों से मिली।

साल 2013 में यह संख्या 1,644 थी। 2014 में 21 मगरमच्छ बढ़े हैं।

उद्यान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि गणना के दौरान उद्यान के पानी में देखे गए मगरमच्छों में 511 नवजात, 380 एक वर्ष की उम्र के, 317 किशोर, 149 अल्प-वयस्क, 305 वयस्क और तीन विशालकाय मगरमच्छ देखे गए। विशालकाय मगरमच्छों की लंबाई 20 फीट से भी अधिक मापी गई।

केंद्रपाड़ा जिले में स्थित उद्यान में एक वन्यजीव अभ्यारण्य भी है। यह उद्यान एक से 12 जनवरी के दौरान गणना के कारण बंद था।

मगरमच्छों की गणना 25 दलों ने मिलकर की। इन दलों में जंगल के अधिकारी, पार्यवरणविद, गैर सरकारी संगठन और स्थानीय निवासी शामिल थे।

राज्य की राजधानी से 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भितरकनिका को 2006 में गिनीज बुक में स्थान मिला था। यहां पर एक 23 फीट का मगरमच्छ मिला था जो खारे पानी का दुनिया का सबसे बड़ा मगरमच्छ था।

इसे सदाबहार जंगलों और कई प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों के लिए जाना जाता है।

इसके अलावा इस अभयारण्य को पूरे विश्व में समुद्री कछुओं की प्रजाति ‘ओलिव रिडले’ के सबसे बड़े निवास स्थल के रूप में जाना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493