भिलाई में आईआईटी के लिए 327 एकड़ जमीन मंजूर

नेवई में मौजूद आईटीआई के पास स्थित 327 एकड़ जमीन अब आईआईटी के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इसमें से 177 एकड़ जमीन फिलहाल भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकार क्षेत्र में है और 150 एकड़ जमीन स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के अधीन है।

राज्य के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने जानकारी दी है कि प्रदेश के पहले आईआईटी के लिए केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने भिलाई के नेवई (पाटन की सांकरा) स्थित जमीन पर मुहर लगा दी है। अब आईआईटी निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।

केंद्र सरकार ने भिलाई में आईआईटी के लिए अवसंरचना तैयार होने तक उसका अस्थायी संचालन रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में करने का प्रस्ताव भी पास कर दिया है। गहा गया है कि जीईसी में वर्ष 2015-16 में आईआईटी का संचालन शुरू हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493