भिलाई हादसे पर मुख्यमंत्री रमन ने शोक जताया

रायपुर/भिलाई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में सोमवार दोपहर गैस पाईप लाइन में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शोक जताया है।

सिंह ने ट्वीट किया, “आज भिलाई इस्पात संयंत्र में हुई गैस पाईपलाइन दुर्घटना से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। इस हादसे में प्राण गंवाने वाले भाई-बंधुओं को भावभीनी श्रद्घांजलि, मैं ईश्वर से उनके परिवार को धैर्य प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना करता हूं।”

ज्ञात हो कि संयंत्र के कोको ओवन में आपूर्ति करने वाली गैस पाईप लाइन में अचानक विस्फोट हुआ, और इससे रिसी गैस ने कर्मचारियों को बेहोश कर दिया। दुर्घटना में नौ कर्मचारियों की अबतक मौत हो चुकी है, वहीं 10 घायलों का सेक्टर नौ स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493