भीतर के कलाकार को खोजने में सुकुमार ने मदद की : राकुल

चेन्नई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक सुकुमार के साथ आगामी तेलुगू फिल्म ‘नन्नकू प्रेमथो’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह ने कहा कि सुकुमार ने उम्मीदों पर खरा उतरने और भीतर के कलाकार को खोजने में मदद की।

पूर्व मॉडल ने आईएएनएस से कहा, “सुकुमार के साथ काम करना अद्भुत था। वह कलाकारों पर विश्वास करते हैं। वह संवादों और ²श्यों के साथ प्रयोग करने की अनुमति देते हैं। जब आप उनके साथ काम करते हैं। आप बहुत कुछ सीखतें हैं और यह आपको खुद के भीतर के कलाकार को ढूंढ़ने में मदद करता है।”

राकुल का मानना है कि उन्होंने अपनी फिल्मों में सबसे स्वाभाविक प्रदर्शन दिया है।

उन्होंने कहा, “सुकुमार अलग ढंग के काम के लिए अलग स्कूल से आए हैं। वह तैयार संवादों और दृश्यों के साथ शूट नहीं करते हैं।”

राकुल जूनियर एनटीआर के साथ पहली बार काम करने को लेकर नर्वस थीं। वह एक अच्छी नर्तक भी हैं।

उन्होंने कहा, “उनके साथ नृत्य करना कठिन था। वह अभ्यास नहीं करते थे और नृत्य के लिए एक कदम हेतु मात्र एक-दो मिनट लेते हैं। यद्यपि मैंने अभिनेताओं के साथ नृत्य किया है, लेकिन एनटीआर के साथ नृत्य करना वैसा नहीं था।”

फिल्म ‘नन्नकू प्रेमथो’ राकुल की इस साल की पहली फिल्म है। वह सभी फिल्मों के साथ समानता से काम करती हैं।

उन्होंने कहा, “छोटी या बड़ी फिल्म रिलीज होने से पहले हमेशा समान भावना रहती है।”

वर्तमान में वह अल्लू अर्जुन अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘सराइनोडु’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493