चीन के जुनहुई स्नूकर मास्टर्स में बिंघम से हारे (लीड़-1)

लंदन, 11 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के स्टार खिलाड़ी डिंग जुनहुई को यहां रविवार को एलेक्जेंड्रा पैलेस में जारी स्नूकर मास्टर्स के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार पांचवी बार है कि जुनहुई को इस प्रतियोगिता के पहले दौर से बाहर होना पड़ा है।

विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने 2011 में यह टूर्नामेंट जीता था और उन्हें इस साल के पहले दौर में विश्व विजेता स्टुअर्ट बिंघम से 4-6 से हार मिली।

शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद बिंघम ने शानदार वापसी की। 147 के ब्रेक पर पीली गेंद ना मिल पाने के कारण उन्हें थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

लेकिन बिंघम ने वापसी करते हुए 3-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन जुनहुई ने वापसी करते हुए 3-3 से बराबरी कर ली।

बिंघम ने सातवीं फ्रेम 80-5 से जीत ली लेकिन जुनहुई ने संघर्ष जारी रखते हुए स्कोर बराबर कर लिया।

इसके बाद बिंघम ने शानदार खेल दिखाते हुए अगले दो फ्रेम अपने नाम कर मैच भी जीत लिया।

हार से निराश डिंग ने मुकाबले के बाद कहा, “मैंने इस मुकाबले में पिछले मुकाबले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। मुझे नहीं पता कि आखिर मेरे साथ क्यों ऐसा हो रहा है?”

डिंग को पिछले महीने ब्रिटेन चैम्पियनशिप में भी पहले दौर में हारकर बाहर होना पड़ा था।

स्नूकर मास्टर्स में जुनहुई को हराने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए बिंघम ने कहा, “मैं आज काफी डरा हुआ था और किस्मत से मैं क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा। इस जीत से मैं आसमान पर हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493