भीषण ज्वार के कारण फ्रांस से कटा द्वीप

पेरिस, 22 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिमोत्तर फ्रांस में एक खाड़ी के बीच स्थित भव्य ग्रेनाइट द्वीप ‘मोंट सैंट मिशेल’ में शनिवार को सदी का सबसे बड़ा ज्वार आया, जिसने अटलांटिक सागर के जलस्तर को अधिक बढ़ा दिया।

यह ज्वार चारमंजिली इमारत जितना ऊंचा और इसकी अनुमानित ऊंचाई 14.6 मीटर रही। इस वजह से पर्यटकों के लिए यह पर्यटन स्थल अधिक आकर्षक व मनोहर हो गया।

मोंट सैंट मिशेल को फ्रेंच तट से जोड़ने वाला पैदल पारपथ सदी में पहली बार पूरी तरह से जलमग्न हो गया। यूनेस्को ने 1979 में इस द्वीप को विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

यह ज्वार लगभग 18 साल बाद आता है। इस तरह 2033 से पहले इसकी पुनरावृति नहीं होने की संभावना है। ज्वार की वजह से द्वीप पर मौजूद गांव पूरी तरह से डूब गया है। यह द्वीप समुद्र तल से लगभग 170 मीटर ऊपर है।

इस विशाल ज्वार ने हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन इसकी एक त्रासदी यह भी रही कि इससे एल ग्रैंड और रोचर डे सैंट-निकोलस के पास दो लोग डूब गए।

इस द्वीप के भव्य दृश्यावलोकन के अलावा पर्यटकों ने सीपदार मछली और अन्य क्रस्टेशियन (झींगे और छोटे केकड़े) को इकट्ठा कर लुत्फ भी उठाया।

फ्रांस की पर्यटन कंपनी ‘ओडेलिज वैकेन्से’ ने समाचार पत्र ‘ली फिगारो’ को बताया, “द्वीप पर 21 मार्च को आए ज्वार के अलावा 19 अप्रैल, 29 सितंबर और 28 अक्टूबर को भी ज्वार आने की संभावना होती है। “

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493