भुवनेश्वर, रहाणे की जगह लेंगे ऋषि, गुरकीरत

सिडनी, 23 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 जनवरी से शुरू होने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में ऋषि धवन और गुरकीरत सिंह मान को शामिल किया गया है।

ऋषि को चोटिल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह और गुरकीरत को चोटिल अंजिक्य रहाणे की जगह टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, “चयन समिति ने चोटिल अंजिक्य रहाणे की जगह गुरकीरत को टीम में चुना है। रहाणे चौथे एकदिवसीय मैच में चोटिल हो गए थे।”

बयान में आगे कहा गया है, “बीसीसीआई की चिकित्सकीय टीम ने भुवनेश्वर के आस्ट्रेलिया के शेष दौरे से बाहर होने की भी पुष्टि की है। हरफनमौला ऋषि धवन को उनकी जगह टीम में चुना गया है।”

भुवनेश्वर चौथे एकदिवसीय मैच में डेविड वार्नर का शॉट रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493