काठमांडू/नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के जियोलोजिकल सर्वे ने शनिवार को नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 बताई है। इससे पहले इसकी तीव्रता 7.5 बताई गई थी। हालांकि, चाइना अर्थक्वैक नेटवर्क्स सेंटर के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 8.1 है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख एल.एस. राठौर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 दर्ज की गई। इसके बाद 6.6 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी महसूस किया गया।
दोनों ही भूकंप का केंद्र काठमांडू से 75 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम स्थित लामजुंग में था। पहले भूकंप का केंद्र लामजुंग से 29 किलोमीटर पूरब और दूसरे का 49 किलोमीटर पूरब में था।
भूकंप के झटके नेपाल, भारत और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए।
dharmpath.com dharmpath