अगरतला/आईजोल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर क्षेत्र में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
त्रिपुरा के मौसम विज्ञान विभाग निदेशक दिलीप साहा ने अगरतला में आईएएनएस को बताया, “पूर्वोत्तर के राज्यों, नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश के अधिकांश हिस्से में 7.7 तीव्रता का तेज भूकंप महसूस किया गया।”
उन्होंने बताया, “भूकंप 11.45 बजे महसूस किया गया। अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।”
त्रिपुरा, मिजोरम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष ने बताया कि फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल था।
अधिकारी ने बताया, “भूकंप पूर्वी राज्यों, बांग्लादेश और म्यांमार में महसूस किए गए।”
dharmpath.com dharmpath