नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो ने शनिवार को तीव्र भूकंप की वजह से दो बार अपनी सेवा रोक दी।
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो ने शनिवार को तीव्र भूकंप की वजह से दो बार अपनी सेवा रोक दी।
नेपाल के साथ ही भूकंप के तेज झटके भारत में राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
दिल्ली मेट्रो के एक प्रवक्ता ने कहा, “पहला झटका सुबह 11.42 बजे महसूस किया गया और सेवा 11.42 से 11.52 बजे तक रोक दी गई। दूसरा झटका 12.18 बजे महसूस किया गया और सेवा 12.18 से 12.23 बजे तक रोक दी गई।”
उन्होंने कहा कि इसके बाद सेवा सुचारु रूप से चालू है।
उल्लेखनीय है कि भूकंप का केंद्र नेपाल के लामजुंग जिले में स्थित था और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.9 मापी गई।
dharmpath.com dharmpath