नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 रही।
भूकंप के झटके सुबह लगभग 4.20 बजे लगभग एक मिनट तक महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का गोहाना रहा।
हालांकि, इससे जान एवं माल का नुकसान नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath