भूकंप के बाद ममता ने की शांत रहने की अपील

कोलकाता, 12 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोगों से शांत रहने की अपील की।

उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “हमारे राज्य में कई स्थानों पर और देश-विदेश के दूसरे स्थानों में भी एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मैं लोगों से शांत रहने की अपील करती हूं। हमारी सरकार आपको हर सहायता उपलब्ध कराएगी।”

ममता ने कहा कि हावड़ा के पास नाबान्ना में राज्य सचिवालय में नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे खुला है। फोन नंबर 1070 और 22143526 हैं।

मुर्शिदाबाद, दुर्गापुर, सिलिगुड़ी, कोलकाता और दूसरे स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद कोलकाता में मेट्रो सेवा रोक दी गई।

कोलकाता के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (पूर्वी क्षेत्र) के उप महानिदेशक देवेंद्र प्रधान ने आईएएनएस को बताया, “नेपाल में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई। पश्चिम बंगाल में जो झटके महसूस किए गए वे नेपाल की तुलना में कमजोर थे। अभी और भूकंप के झटके महसूस किए जा सकते हैं।”

अपराह्न् 12.35 बजे आए भूकंप के झटके के बाद कार्यालयों और घरों में लोगों में घबराहट पैदा हो गई और भागमभाग में कई लोग सीढ़ियों से गिर गए।

कई स्थानों पर संचार व्यवस्था भी बाधित हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493