भूकंप को लेकर एनडीआरएफ सतर्क : राजनाथ (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि नेपाल में भयानक भूकंप के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को सतर्क कर दिया गया है। भूकंप के झटके भारत के अधिकांश हिस्सों में भी महसूस किए गए।

राजनाथ ने यहां एक कार्यक्रम से अलग मीडिया से कहा, “एनडीआरएफ सतर्क है। देश के विभिन्न हिस्सों से खबरें आ रही हैं।”

उन्होंने कहा, “हम नेपाल को हरसंभ मदद करेंगे।”

उल्लेखनीय है कि भयानक भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हो गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 मापी गई है। इस भूकंप से नेपाल जहां तबाह हो गया है, वही भारत में भी इस भूकंप के कारण जान-माल का नुकसान हुआ है।

उन्होंने नेपाल के हालात पर चिंता जाहिर की और कहा, “मैं नेपाल की जनता के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं, जो कि जबरदस्त भूकंप से प्रभावित हुए हैं। हम इस कठिन वक्त में नेपाल की जनता के साथ खड़े हैं।”

भूकंप का क्षेत्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से कोई 75 किलोमीटर उत्तर पश्चिम लामजंग जिले में स्थित था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493