भूकंप से निपटने के लिए एनसीसी तैयार

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में नेपाल और भारत में आए भूंकप को देखते हुए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने भूंकप आने की स्थिति में कम से कम नुकसान पंहुचे, इसके लिए विभिन्न स्कूलों में अपने कैडेटों द्वारा माक ड्रिल आयोजित करने की योजना बनाई है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एनसीसी ने स्कूलों में बच्चों के आपदा से अधिक प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए भूंकप के बाद की देखभाल और प्रबंधन संबधी जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया है।

बयान के अनुसार, एनसीसी भूंकप की स्थिति में क्या करें और क्या न करें कदमों को लेकर देशभर में अपने कैडेटों को शिक्षित करेगा। इसमें स्कूलों में माक ड्रिल आयोजित करने के साथ-साथ प्राथमिक उपचार और आकस्मिक बचाव पर भी ध्यान दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के देश भर में 14 लाख कैडेट हैं और इन सभी कैडेट को आपदा प्रबंधन में शिक्षित करने से भारत में भविष्य में भूंकप आने की स्थिति में नुकसान को कम से कम करने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493