भूकंप से बॉलीवुड में भी हुई हलचल

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। समूचे उत्तर एवं मध्य भारत में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद बॉलीवुड भी सकते में आ गया।

परिणिति चोपड़ा और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे जहां फिक्रमंद पाए गए, वहीं अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, माधुरी दीक्षित और मधुर भंडारकर जैसी हस्तियों ने लोगों की सुरक्षा की कामना की।

नेपाल में शनिवार पूर्वाह्न् 11.41 बजे आए तेज भूकंप के झटके दिल्ली, गुवाहाटी, श्रीनगर सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 आंकी गई।

फिल्मी सितारों ने भूकंप को लेकर ट्विटर पर कुछ इस तरह प्रतिक्रिया जाहिर की-

अमिताभ बच्चन : नेपाल में भूकंप के दिल दहलाने वाले दृश्य और समाचार देख रहा हूं। प्रार्थना है कि सब सुरक्षित रहें, सब कुशल मंगल हो।

परिणिति चोपड़ा : भूकंप का डरावना अनुभव।

माधुरी दीक्षित : मेरी दुआएं उन लोगों को साथ हैं, जिनका जीवन इस भूकंप में प्रभावित हुआ है।

अर्जुन रामपाल : दिल्ली में भूकंप के झटके। पूरा कमरा हिल गया। भूकंप के साथ मेरा पहला अनुभव है। भगवान करें कि यह आखिरी हो।

पूजा भट्ट : दिल्ली में अभी अभी भूकंप के झटके महसूस किए।

मधुर भंडारकर : नेपाल और भारत के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के साथ मेरी दुआएं हैं। आशा करता हूं सब सुरक्षित रहें और कोई बड़ी हानि नहीं हो।

प्रीति जिंटा : हे ईश्वर। नेपाल और उत्तर एवं पूर्वी भारत में 7.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ईश्वर से प्रार्थना है कि सब सुरक्षित रहें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493