नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भूकंप से जहां एक ओर नेपाल तबाह हो गया वहीं भारत में 62 लोगों की मौत हो गई और 259 घायल हो गए। केंद्रीय गृह सचिव एल.सी. गोयल ने रविवार को यह जानकारी दी।
गोयल ने कहा कि रविवार तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक 62 लोगों की मौत हो गई और 259 घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि बिहार में 46 और उत्तर प्रदेश में 13 लोगों की मौत हो गई।
गृह सचिव ने कहा कि प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की चार टीमों को तैनात किया गया है।
dharmpath.com dharmpath