भूकंप : 4 मंत्रियों को राहत कार्य की जिम्मेदारी सौंपी

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत कार्यो के समन्वय की जिम्मेदारी चार केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी है। एक मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

संसदीय मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस से कहा कि चार समन्वयकों में स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार शामिल हैं।

धर्मेद्र प्रधान ने भूकंप से प्रभावित बिहार के रक्सौल जिले का दौरा किया। यह स्थान नेपाल की सीमा के पास स्थित है। नड्डा और अनंत कुमार बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर जाएंगे।

नकवी ने कहा, “इन चार मंत्रियों को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यो के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।”

प्रधान के एक सहयोगी ने आईएएनएस से कहा कि पेट्रोलियम मंत्री सोमवार को प्रभावित इलाकों के दौरे पर गए थे और रात में वहीं रुके थे।

नकवी ने कहा कि ये चारों मंत्री राहत कार्यो के संबंध में विभिन्न मंत्रालयों के साथ समायोजन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493