कोर्ट ने दो दिन पहले अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की रोज़ाना क्लिनिकल हेल्थ जाँच करें. कोर्ट ने कहा कि किसी भी नागरिक का जीवन कीमती है और नियमित मेडिकल निगरानी व ज़रूरी मेडिकल मदद का आदेश दिया. पुलिस ने जंतर-मंतर पर लगातार घोषणाएँ कीं कि उनकी यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर और सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत के कारण की जा रही है. दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई से पहले पुलिस ने सोनम वांगचुक को विरोध स्थल से हटाकर अस्पताल पहुंचाया. मौके पर प्रदर्शनकारियों ने विरोध और नारेबाजी की, जबकि पुलिस ने इसे स्वास्थ्य संबंधी कदम बताया.
dharmpath.com dharmpath