नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से बर्खास्त किए जाने के बाद आप के भ्रष्टाचारों के खिलाफ अपने घर में भूख हड़ताल पर बैठे दिल्ली के पूर्व जलमंत्री कपिल मिश्रा पर बुधवार को एक व्यक्ति ने हमला कर दिया।
भीड़ में से निकलकर एक युवक ने कपिल मिश्रा को कई थप्पड़ मारे।
इस दौरान युवक चीखता रहा, “उसने (मिश्रा) पार्टी से धोखा किया है।”
मौके पर मौजूद अन्य व्यक्तियों ने हमला करने वाले व्यक्ति को काबू में कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के साथ जाने से पहले युवक ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी से जुड़ा है।
dharmpath.com dharmpath