भूतों से डरते हैं निकोलाज कोस्टर-वाल्डो

लॉस एंजेलिस, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता निकोलाज कोस्टर-वाल्डो को भले ही भूतों पर विश्वास नहीं है लेकिन फिर भी उन्हें भूतों से डर लगता है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, मेट्रो न्यूजपेपर के साथ एक साक्षात्कार में 47 वर्षीय अभिनेता ने यह स्वीकार किया कि वह कोई भी हॉरर फिल्म नहीं देख सकते।

उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2013 की अपनी फिल्म ‘ममा’ भी नहीं देख सकते जिसमें उन्होंने खुद भी अभिनय किया था क्योंकि उन्हें भूतों से बहुत डर लगता है।

निकोलाज ने कहा, “मैं भूतों में विश्वास नहीं करता लेकिन फिर भी मुझे उनसे डर लगता है। मैं भूतों की फिल्में नहीं देख सकता। मैंने कुछ वर्षो पहले ‘ममा’ में काम किया था और मैंने इसे अब तक नहीं देखा। इसलिए अगर मैं कहूं कि मुझे भूतों पर विश्वास नहीं है, तो इसका साफ तौर पर यही मतलब है कि यह झूठ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493