कश्मीर में कड़ाके की ठंड, तापमान शून्य से नीचे

श्रीनगर, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। समूची कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में बुधवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से नीचे रहा। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार तक बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री नीचे और कारगिल का शून्य से 5.8 नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभान के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 2.1 डिग्री नीचे, जम्मू में 8.8 डिग्री, कटरा में 8.2 डिग्री, बोटोटे में 1.1 डिग्री, बनिहाल में 0.6 डिग्री, भदरवाह में 0.4 डिग्री और उधमपुर का 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493