रोम, 10 जून (आईएएनएस)। इटली के तटरक्षक बलों ने भूमध्यसागर में 15 नौकाओं से कुल 2,000 प्रवासियों को बचाया है। इसके साथ ही दो शव भी बरामद किए गए हैं।
इटली तटरक्षकों ने गुरुवार को बताया कि प्रवासियों को एक छोटी लकड़ी की नौका से बचाया गया है।
यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी ‘फ्रंटेस्क’ की गश्ती नौका ने प्रवासियों के दो शव बरामद किए।
इससे पहले बुधवार को भूमध्यसागर से 1,081 प्रवासियों को बचाया गया था।
गौरतलब है कि जनवरी से लगभग 207,000 लोग यूरोप पहुंचे हैं।
dharmpath.com dharmpath