सकारात्मक भूमिकाओं के प्रति पक्षपाती हूं: रूप दुर्गापाल

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री रूप दुर्गापाल को ‘बालिका वधु’ और ‘स्वरागिनी’ जैसे शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनका कहना है कि वह सकारात्मक भूमिकाओं के प्रति ‘पक्षपाती’ हैं।

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री रूप दुर्गापाल को ‘बालिका वधु’ और ‘स्वरागिनी’ जैसे शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनका कहना है कि वह सकारात्मक भूमिकाओं के प्रति ‘पक्षपाती’ हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, मैंने कई तरह की भूमिकाएं निभाई है और उन सभी का आनंद लिया। लेकिन मैं सकारात्मक भूमिकाओं के प्रति पक्षपाती हूं। क्योकिं मैं शांतिपूर्ण रहने और लोगों के चेहरे पर खुशी लाना चाहती हूं।

उनका कहना है, नकारात्मक भूमिकाओं में ज्यादा नाटक और मसाले होते हैं जबकि सकारात्मक भूमिकाएं आपको शांत करती हैं।

अपने ड्रिम रोल के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, मैं ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्मों में काजोल और हॉलिवुड फिल्मों में डेबोरा केर की ‘अन अफेयर टू रिमेम्बर’ जैसी भूमिकाएं करना चाहती हूं।

रूप ने दीपक एन. से शादी की है जो एक खेल चैनल में रचनात्मक निर्देशक है। वह हमेशा अपने काम को निजी जीवन से अलग रखती हैं।

उन्होंने कहा, यही कारण है कि मैं सहज महसूस करती हूं। लेकिन निश्चित रूप से मेरे जीवन में रोमांस है, क्योंकि मैंने अपनी खुशी से शादी की है और लोगों को इसके बारे में पता है। मैं अपना निजी जीवन सबको छत्त से चिल्लाकर नही बताना चाहती।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493