भूमिकाओं को दोहराना नहीं चाहतीं अदा शर्मा

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपना अभिनय कौशल दिखा चुकीं अभिनेत्री अदा शर्मा का कहना है कि पर्दे पर उन्हें अलग तरह की भूमिकाएं निभाना पसंद है।

अदा ने आईएएनएस से कहा, “जो भूमिकाएं मैं निभा चुकी हूं, उन्हें दोहराना नहीं चाहती। मैं अलग तरह की भूमिका निभाना पसंद करती हूं और मैं कहीं भी काम का आनंद लेती हूं।”

27 वर्षीया अभिनेत्री का कहना है कि हालांकि वह तमिल हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ और वह यहीं पली-बढ़ीं।

अदा ने कहा, “मैं हिंदी, अंग्रेजी और तमिल में बोल सकती हूं, इसलिए मुझे भाषा को लेकर कोई समस्या नहीं है। मैं दोनों उद्योगों में किसी भी तरह की भूमिका निभा सकती हूं। चाहे जो भी भाषा हो, मैं अच्छा काम करना चाहती हूं।”

वह आगामी फिल्म ‘कमांडो 2’ में दिखाई देंगी। इसमें विद्युत जामवाल प्रमुख भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने इतने मजे कभी नहीं किए, जितने ‘कमांडो 2’ की शूटिंग के दौरान किए। यह बेहतरीन कॉमेडी है। मैंने इस तरह की भूमिका पहले कभी नहीं निभाई।”

यह फिल्म तीन मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493