छतरपुर, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। देश ने नोटबंदी झेल ली, लेकिन नकली नोटों का काला धंधा बंद नहीं हो रहा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला कस्बे में पुलिस ने गुरुवार को दो युवकों को दो लाख 92 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। सभी नोट दो-दो हजार के हैं।
पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने आईएएनएस को बताया कि चंदला क्षेत्र में दो युवकों- धर्मेद्र सिंह और कामता प्रजापति के पास से दो-दो हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। ये नोट रंगीन स्कैनर के जरिए तैयार किए गए थे। आरोपियों के पास से बरामद रकम दो लाख 92 हजार है।
शाक्यवार के मुताबिक, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने ये नकली नोट कैसे तैयार किए और उनकी अगली योजना क्या थी।
dharmpath.com dharmpath