नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को सरकार पर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को पिछले दरवाजे से लाने का आरोप लगाते हुए मांग की कि यह जनता की इच्छा के विरुद्ध लाए गए अस्थायी कानून को वापस ले।
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को सरकार पर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को पिछले दरवाजे से लाने का आरोप लगाते हुए मांग की कि यह जनता की इच्छा के विरुद्ध लाए गए अस्थायी कानून को वापस ले।
लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आपने लोकसभा में भूमि अधिग्रहण विधेयक की शक्ल में लोकसभा में अध्यादेश लाया। कड़े विरोध के बावजूद विधेयक पारित हो गया और इसके बाद इसे राज्यसभा भेजा गया, जहां यह रुका हुआ है।”
उन्होंने आरोप लगाया, “लेकिन लोगों की इच्छा के विरुद्ध अध्यादेश के रूप में इसे दोबारा लाया गया। आप इसे पिछले दरवाजे से लेकर आए।”
खड़गे ने कहा कि सरकार लोगों पर भूमि अध्यादेश थोपने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस ने सरकार से विधेयक को वापस लेने की मांग की और भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास अधिनियम, 2013 को वापस लाने की मांग की जो सर्वसम्मति से पारित हुआ था।
खड़गे ने कहा, “लोग 2013 के अधिनियम को वापस लाने की मांग कर रहे हैं। यह लोगों के लिए ठीक था।”
dharmpath.com dharmpath