भूमि अध्यादेश किसान, गरीब समर्थक : भाजपा

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भूमि अध्यादेश को ‘गरीब समर्थक और किसान हितैषी’ बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दिल्ली में रैली आयोजित करने के लिए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने के लिए आयोजित की गई थी और इस रैली में किसान से संबंधित किसी भी मुद्दे को नहीं उठाया गया।

केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री एम. वेंकेया नायडू ने कहा, “भूमि अध्यादेश लोकहितकारी, गरीब और किसान समर्थक है। किसान खुश हैं। कोई किसान आंदोलन नहीं हो रहा।”

नायडू ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए विपक्ष की इस धारणा को खारिज किया कि किसान भूमि अध्यादेश से खुश नहीं है।

नायडू ने कहा कि रविवार को कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार के भूमि अध्यादेश के विरोध में ‘किसान खेत मजदूर रैली’ आयोजित की। इसे सिर्फ प्रधानमंत्री की आलोचना करने के लिए आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा, “इस समय कांग्रेस कुछ अधिक करने में सक्षम नहीं है। उनके नेता राहुल गांधी अभी वापस आए हैं। इसलिए उन्होंने यह रैली आयोजित की, जिसमें किसानों के हित में कुछ भी चर्चा नहीं हुई। रैली में सिर्फ प्रधानमंत्री की आलोचना की गई।”

नायडू ने लोगों से भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर प्रबुद्ध बहस का आग्रह किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493