नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की युवा वाहिनी राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को प्रभात फेरी निकालेगी।
कांग्रेस युवा वाहिनी के सदस्य विधेयक के खिलाफ समर्थन हासिल करने के लिए सोमवार को सुबह 6.0 बजे सांसदों के आवास पहुंचेंगे।
सरकार बजट सत्र के आखिरी दिन बुधवार को लोकसभा में भूमि विधेयक पेश कर सकती है, जिसे देखते हुए कांग्रेस ने यह कदम उठाया है।
ऐसी संभावनाएं भी जताई जा रही हैं कि सरकार विधेयक पर बने गतिरोध को दूर करने के लिए दोनों सदनों का संयुक्त सत्र भी बुला सकती है।
कांग्रेस की युवा वाहिनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, युवा वाहिनी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा सोमवार को सुबह 6.0 बजे निकाली जाने वाली इस प्रभात फेरी की अगुवाई करेंगे।
कांग्रेस युवा वाहिनी ने सभी सांसदों से, चाहे वे किसी भी दल के हों, इस विधेयक पर अपनी आवाज बुलंद करने का अह्वान भी किया है।
dharmpath.com dharmpath