भूस्खलन के कारण कालका-शिमला खंड पर रेल यातायात बाधित

शिमला, 4 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद भूस्खलन के कारण बुधवार को विश्व धरोहर स्थल कालका शिमला रेल खंड पर यातायात बाधित हुआ।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी, हालांकि, कोई घायल नहीं है।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “रेल लाइन पर यातायात जल्द ही सामान्य हो जाएगा। ट्रैक को पूरी तरह बंद करने वाले बड़े पत्थरों को रास्ते से हटाने का काम जारी है।”

राज्य की राजधानी से 65 किलोमीटर दूर सोलन जिले के कोटी शहर के पास कई जगहों पर भूस्खलन की सूचना मिली है, लेकिन अब तक कोई भी ट्रेन रद्द नहीं हुई है।

टॉय ट्रेन कही जाने वाली रेल कालका-शिमला खंड पर सदी से दौड़ रही है। प्रत्येक ट्रेन में सात कोच हैं और इसमें लगभग 200 लोग बैठ सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493