भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग बंद

शिमला, 25 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी से सटे इलाकों में भारी भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।

हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मंडी जिले के औट में शुक्रवार रात हुए भूस्खलन में राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब 100 मीटर के दायरे में बुरी तरह से नुकसान हुआ है।

प्रभावित क्षेत्र के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

जिले के अधिकारियों ने दावा किया कि छोटे वाहनों के लिए यातायात आंशिक रूप से बहाल किया गया।

जिले के एक अधिकारी ने कहा, “जेसीबी मशीनें मलबे को साफ करने की कोशिश कर रही हैं और यातायात दोपहर तक बहाल होने की संभावना है।”

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और जिला प्राधिकरणों ने मलबे को हटाने के लिए उपकरण तैनात किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493