जम्मू, 9 मई (आईएएनएस)। रामबन जिले में गुरुवार को भारी भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया जिससे राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।
यतायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन डिगडोल क्षेत्र में हुआ।
एक अधिकारी ने कहा, “मलबा हटाने का प्रयास जारी है, यह एक भारी भूस्खलन था जो राजमार्ग पर सुबह हुआ। बनिहाल और उधमपुर दोनों और से राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही बंद कर दी गई है।”
भूस्खलन वाले क्षेत्र में राजमार्ग के दोनों ओर 300 किलोमीटर लंबे हिस्से में वाहन फंसे हैं।
dharmpath.com dharmpath