जम्मू, 13 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले में रविवार को भूस्खलन के कारण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
राजमार्ग को यातायात बहाली के लिए शनिवार को थोड़े समय के लिए खोला गया था।
जम्मू में यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति से संबंधित नई रिपोर्ट को लेकर हमारे जम्मू तथा श्रीनगर स्थित नियंत्रण कक्ष से संपर्क बहाली तक राजमार्ग बंद रहेगा।”
हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एसएएसई) द्वारा हिमस्खलन की चेतावनी जारी किए जाने के बाद अधिकारियों ने शनिवार को जम्मू क्षेत्र के दोहा और उधमपुर जिले के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया।
dharmpath.com dharmpath