भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

जम्मू, 30 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से सामरिक जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग गुरुवार को फिर से बंद हो गया।

जम्मू, 30 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से सामरिक जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग गुरुवार को फिर से बंद हो गया।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में हालिया भूस्खलन से यातायात का आवागमन बाधित हुआ है।

अधिकारी ने कहा, “राजमार्ग को साफ करने का अभियान प्रगति पर है और हमें जल्द यातायात के बहाल होने की उम्मीद है।”

इस सप्ताह की शुरुआत में रामबन के पंथल सेक्टर में भूस्खलन की वजह से राजमार्ग दो दिनों के लिए बंद रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493