भाकपा राज्य सचिव डा. गिरीश ने आईपीएन को बताया कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता 14 मई को बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतर कर जिलों-जिलों में रास्ता रोकेंगे। इस आन्दोलन के लिए भाकपा का नारा है – ‘खेत बचाओ, किसान बचाओ, कारपोरेट से देश बचाओ’।
उन्होंने कहा कि वह खुद सुल्तानपुर में आन्दोलन का नेतृत्व करेंगे जबकि सह सचिव अरविन्द राज स्वरूप और राज्य सचिव मंडल सदस्य आशा मिश्रा एवं सदरूद्दीन राना लखनऊ में आन्दोलन का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा राज्य सह सचिव इम्तियाज अहमद मऊ में, मंत्रि परिषद सदस्य अतुल कुमार सिंह फैजाबाद में एवं अजय सिंह बुलन्दशहर में आन्दोलन का नेतृत्व करेंगे।
dharmpath.com dharmpath