भेदभाव को बढ़ावा देती हैं फेयरनेस क्रीम : राज्यसभा सदस्य

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य विप्लव ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि बाजार में बिकने वालीं रंग गोरा करने का दावा करने वाली क्रीमें त्वचा के रंग के आधार पर भेदभाव को बढ़ावा देती हैं तथा महिलाओं में हीनभावना पैदा करती हैं।

शून्यकाल के दौरान कांग्रेस की महिला सांसद ने यह मुद्दा उठाया और कहा, “यह त्वचा के रंग के आधार पर भेदभाव को बढ़ावा देने वाला है।”

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुनी गईं विप्लव ठाकुर ने कहा, “वे दावा करते हैं कि आप इन क्रीमों को लगाकर गोरी हो जाएंगी और बड़ी संख्या में औरतें खुबसूरत दिखने की चाह में उनके इस झांसे में आ जातीं हैं। यह महिलाओं में हीनभावना पैदा कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “साथ ही इससे महिलाओं के बीच एक खाई तैयार कर दी गई है। महिलाओं को एक-दूसरे के मुकाबले पर खड़ा कर दिया गया है।”

लगभग सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों ने विप्लव के विचार से सहमति जताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493