भोजपुरी फिल्म ‘चना जोर गरम’ 23 मार्च को रिलीज होगी

पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। नेहाश्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘चना जोर गरम’ 23 मार्च को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में एक-साथ रिलीज होगी।

फिल्म के अभिनेता प्रमोद प्रेमी, अभिनेत्री सह निर्माता नेहा श्री और वितरक संजीव कुमार ने पटना में आर. डी. मोशन पिक्चर्स कार्यालय में गुरुवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि फिल्म की कहानी नाग-नागिन पर आधारित है, जो अब तक नागों पर बनी भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग और मनोरंजक होगी।

इस फिल्म में पूनम दुबे इच्छाधारी नागिन के रूप में हैं, जबकि फिल्म में नेहा श्री एक दमदार किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित नेहा श्री का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स-आफिस पर धमाल मचाएगी।

‘चना जोर गरम’ से भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण कर रहे अभिनेता प्रमोद ने बताया कि फिल्म के निर्देशक व संगीतकार रितेश ठाकुर हैं, जिन्होंने फिल्म में कई तरह के नए प्रयोग किए हैं। फिल्म में दर्शकों को नाग और इंसान के बीच बेजोड़ ‘लव ट्राएंगल’ देखने को मिलेगा।

फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493