लॉस एंजेलिस, 22 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता ट्ये शेरिडन का कहना है कि फिल्म ‘रेडी प्लेयर वन’ को लेकर ऑस्कर विजेता निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का नजरिया स्पष्ट था कि वह इसमें क्या दिखाना चाहते हैं।
लॉस एंजेलिस, 22 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता ट्ये शेरिडन का कहना है कि फिल्म ‘रेडी प्लेयर वन’ को लेकर ऑस्कर विजेता निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का नजरिया स्पष्ट था कि वह इसमें क्या दिखाना चाहते हैं।
शेरिडन ने एक बयान में कहा, “फिल्म को लेकर स्टीवन हमारे साथ हमेशा से काफी जुड़े हुए थे और उनका नजरिया स्पष्ट था। समान नजरिया होने से और यह जानने से कि वह वास्तव में क्या चाहते हैं, हमें बहुत मदद मिली।”
अभिनेता ने कहा, “पूरा अनुभव बहुत शानदार रहा। मैंने बहुत कुछ सीखा।”
फिल्म ‘रेडी प्लेयर वन’ अर्नेस्ट क्लाइन की इसी नाम की किताब पर आधारित है।
फिल्म में ओलिविया कूक, बेन मेंडेलसन, सिमोन पेग, मार्क रिलांस और टी.जे. मिलर जैसे कलाकार भी हैं।
भारत में यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath