पलनीस्वामी ने सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

चेन्नई, 22 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में सांप्रदायिक शांति को बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पलनीस्वामी ने विधानसभा में कहा कि मदुरई में 11 मार्च को प्रार्थना स्थल पर ईसाई समुदाय के लोगों को धमकाने और उनपर हमला करने के मामले में तीन लोगों को लेकर हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोग एक प्रार्थना स्थल में घुस गए और वहां मौजूद लोगों पर हमला किया और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया।

पलनीस्वामी ने कहा कि चार मामले दर्ज हुए हैं।

उन्होंने साथ में यह भी कहा कि 11 मार्च को ही प्रार्थना स्थल के प्रबंधकों के खिलाफ अनाधिकृत प्रार्थना सभाओं के आयोजन और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रचार की शिकायत दर्ज की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493