भोजपुरी फिल्म ‘रब तुझमें दिखता है’ का मुहूर्त पटना में संपन्न

पटना, 26 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी नामवाली भोजपुरी फिल्म ‘रब तुझमें दिखता है’ का भव्य मुहूर्त यहां मंगलवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर फिल्म के निर्माता अजहर हाशमी, निर्देशक अर्जुन कश्यप के साथ फिल्म के अभिनेता और अभिनेत्री भी मौजूद रहे।

मुहूर्त के बाद फिल्म निर्देशक व लेखक अर्जुन कश्यप ने बताया कि एनएसएन मूवी के बैनर तले बन रही यह फिल्म की कहानी रोमांटिक है। यह फिल्म खासकर युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इसमें प्रेम कहानी तो है ही, साथ में एक्शन, गाने, संवाद भी लाजवाब होंगे।

फिल्म में भूमिका निभा रहे पंकज सिंह और अतुल श्रीवास्तव इस फिल्म को लेकर बेहद रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, “यह फिल्म उनके लिए काफी अहम है। इसमें हमलोग अपना 100 प्रतिशत देने वाले हैं। इसके लिए तैयारियां भी अभी से शुरू कर दी है।”

फिल्म की अभिनेत्री आरती गुप्ता ने फिल्म को ‘ड्रीम कम ट्रू’ बताया और कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद की जाएगी। फिल्म में माही पांडे व खुशबू पांडे भी नजर आएंगी।

फिल्म निर्देशक व लेखक अर्जुन कश्यप विगत कई वर्षो से भोजपुरी एवं नेपाली फिल्मों में सक्रिय हैं। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड, नेपाल और भारत के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की जाने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493