सीहोर, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इंदौर जा रही एक कार सीहोर जिले के मंडी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, गुरुवार को भोपाल के कोलार क्षेत्र के निवासी कार से इंदौर जा रहे थे। यह कार सीहोर जिले के मंडी थाना क्षेत्र के सोडा गांव से गुजर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और पलट गई।
पुलिस के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों- यश, हर्ष और कुणाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार्तिक और कुशाग्र गंभीर रूप से हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath