(खुसुर-फुसुर)– भोपाल स्थित एक मशहूर बिल्डर फर्म के पार्टनर के व्यवहार की चर्चाएँ अब आम होने लगीं है.सूत्रों ने खबर दी की ये महाशय कर्मचारियों से गाली-गलौच करने में अपनी बडाई मानते हैं.परेशानियों के दौर में इनके संस्थान के एक बड़े अधिकारी जो इनके सारे कर्मों पर आवरण लगा कार्य किया करते थे इनकी इस योग्यता की वजह से संस्थान छोड़ कर चले गए.
खैर महाशय के रसूख और संस्थान में दबदबे की वजह से संस्थान के कर्मचारी अपमान का घूँट पीने को मजबूर हैं लेकिन पीछे कोसने से बाज नहीं आते.कहते हैं कमजोर की हाय लेना ठीक नहीं है.हमारी प्रार्थना है साहब को सद्बुद्धि आ जाय.
हाँ आपको बता दें साहब उच्च -शिक्षित है और कोट-पेंट पहन फोटू खिंचवाते हैं.
dharmpath.com dharmpath