भोपाल के बैरसिया रोड इलाके में टाइगर की आमद दर्ज,10 दिन में 5 मवेशियों का किया शिकार

भोपाल-मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित बैरसिया रोड क्षेत्र में टाइगर की लगातार मौजूदगी से आसपास के सात गांवों में डर का माहौल बन गया है। पिछले करीब 10 दिनों में बाघ पांच गाय और भैंसों को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक, वन्यजीव पहाड़ी इलाकों और नदी किनारे के रास्तों से गांवों तक पहुंच रहा है और गांव के बाहर बने मकानों व खलिहानों में बंधे मवेशियों पर हमला कर रहा है।

टाइगर का मूवमेंट कनेरा, करोंदखुर्द, मुगालिया कोट, कड़ेया, छापर, अगरिया और चांचड़ गांवों में देखा गया है। इसके अलावा हलाली नदी के किनारे भी टाइगर के दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भय बढ़ गया है और लोग रात के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सबसे पहले करीब 10 दिन पहले कनेरा गांव में टाइगर दिखाई दिया था। इसके बाद से लगातार मवेशियों पर हमले हो रहे हैं। बीती रात भी टाइगर ने एक गाय का शिकार कर लिया। स्थिति ऐसी हो गई है कि किसानों ने रात में खेतों पर जाना बंद कर दिया है। कई ग्रामीणों ने अपने रोजाना आने-जाने के रास्ते भी बदल दिए हैं और अब वे टाइगर के खतरे से बचने के लिए 5 से 6 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493