चेन्नई-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए चार दिन बीत चुके हैं. रिजल्ट से नए सरकार के गठन में कई अड़चने दिख रही है. भले ही थलपति विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में अपनी धाक तो जमा ली है, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े 118 को पार करने में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य के सबसे बड़ी बहुमत वाली पार्टी TVK को सरकार बनाने का न्यौता दिया है. ऐसे में TVK चीफ विजय के शपथ समारोह से पहले राज्य में कई राजनैतिक उठापटक देखने को मिल रहा है.
तमिलनाडु की राजनीति में थलपति विजय ने 108 सीटें जीतकर नई पटकथा लिख दी है, और सरकार बनाने के लिए बहुमत साबित करने की कोशिशें जारी हैं. विजय लगातार राज्यपाल से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन सस्पेंस कम होने का नाम नहीं ले रहा. ये सस्पेंस और भी बढ़ गया, जब AMMK प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने विजय की पार्टी पर जालसाजी का संगीन आरोप लगाया. दिनाकरन का दावा है कि TVK ने उनके इकलौते विधायक एस. कामराज का फर्जी समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है.
dharmpath.com dharmpath